Breaking News

40 टूरिस्टों से भरी वॉल्वो बस ट्रक में घुसी:2 मौत-16 घायल


हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आज शुक्रवार सुबह वॉल्वो बस ट्रक से टकरा गई। बस मनाली से जयपुर लौट रही थी और इसमें सवार ज्यादातर लोग जयपुर और राजस्थान के ही रहने वाले हैं। बस में करीब 40 टूरिस्ट सवार थे। ट्रक में लोहे के एंगल भरे हुए थे। बस पीछे से टकराई जिससे लोहे के एंगलों ने बस का अगला हिस्सा चीर डाला। इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह एक्सीडेंट नेशनल हाईवे 152-डी पर बुचावास कट के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक- ट्रक रोड किनारे खड़ा था और बस उसमें पीछे से टकरा गई। बस में सवार एक यात्री का आरोप है कि ड्राइवर को नींद आने के बाद कंडक्टर बस चला रहा था।

No comments