Breaking News

राजस्थान में मौसम ने बदली चाल, कहीं बारिश-ओले तो कहीं 46 डिग्री की तपिश


राजस्थान में एक तरफ जहां पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हुई और ओले गिरे, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में अब भी सूरज की तपिश और हीटवेव का दौर बरकरार है. मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए राज्य के 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियों में भारी बढ़ोतरी होगी. अगले दो दिनों के दौरान जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है.

No comments