Breaking News

जयपुर केंद्रीय कारागार में बंदी पर जानलेवा हमला


जयपुर केंद्रीय कारागार में बंद एक बंदी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बंदी की मां अंतर भवर ने जेल प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र चेतन सिंह उर्फ ऋषिराज, जो कारागार में निरुद्ध होने के साथ आईटीआई की पढ़ाई भी कर रहा है, पर आईटीआई कक्षा के दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया।
शिकायत के अनुसार बंदी सुभाष धोबी ने चेतन सिंह पर जानलेवा हमला किया। हमले में घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर घटना की पुष्टि करने की मांग की है।

No comments