Breaking News

दौसा में पानी की टंकी पर चढ़े 3 ग्रामीण:अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन


दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र के सीकरी गांव में अवैध खनन, प्रदूषण और अवैध रूप से संचालित क्रेशर मशीनों के खिलाफ चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन आज शुक्रवार को और तेज हो गया। अपनी मांगों को लेकर तीन ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए। इससे पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई।
यहां ग्रामीण पिछले चार दिनों से अवैध खनन गतिविधियों और क्रेशर मशीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा उनकी सुनवाई नहीं करने से रोष व्याप्त हो गया और शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गए।

No comments