एलएण्डटी की पाइपलाइन लीकेज, लोग परेशान
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ मार्ग पर गुड शैफर्ड स्कूल को जाने वाली रोड के कोने पर पिछले 15-20 दिनों से एलएंडटी कम्पनी द्वारा डाली गई पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से दुकानों के आगे पानी भरा रहता है, जिसके कारण दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि यहां जय बालाजी किरयाना स्टोर के सामने पिछले 15-20 दिनों से प्रतिदिन पानी भर जाता है। यहां एलएण्डटी द्वारा डाली गई पेयजल पाइपलाइन लीकेज हो रखी है।

No comments