Breaking News

50 हजार की रिश्वत का आरोपी पटवारी न्यायिक हिरासत में


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर स्पेशल यूनिट ने जिले के रिडमलसर उप-तहसील कार्यालय में राजस्व पटवारी अंकुश मेघवाल को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकडऩे के मामले में आरोप को एसीबी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह कार्यवाही पुलिस इंस्पेक्टर इंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई थी। 
गौरतलब है कि पटवारी अंकुश कुमार चक 68 एलएनपी हल्के में कार्यरत है। एक किसान ने संयुक्त खाता कृषि भूमि के विभाजन कार्य के लिए उससे संपर्क किया था। पटवारी ने इस काम के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। 

No comments