Breaking News

विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, युवाओं को किया सम्मानित


हनुमानगढ़ में माय भारत केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा जिला साइकिलिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाबा सोमारनाथ युवा मंडल द्वारा संचालित स्वर्गीय दीपक सामरिया खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र में हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी प्रीति थीं, जबकि अध्यक्षता जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मदनलाल सुथार ने की। इस अवसर पर महाराणा प्रताप चौक से करनी चौक तक साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं और खेल प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

No comments