भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सह प्रभारी बने विजेन्द्र पाल सिंह
पदमपुर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, राजस्थान में विजेन्द्र पाल सिंह 3 सीसी को प्रदेश सह प्रभारी (योजना प्रचार-प्रसार) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

No comments