रामगंज में पांच मंजिला इमारत ध्व्स्त:प्रशासन की देखरेख में गिराई
जयपुर के रामगंज क्षेत्र स्थित चीता वालों का मोहल्ला में निर्माण के दौरान झुकी पांच मंजिला इमारत को नगर निगम द्वारा ध्वस्त किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन ने किसी भी संभावित हादसे से बचने के लिए इमारत के आसपास के रास्तों को बंद कर दिया था। अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान कोई हादसा न हो। सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बीच बिल्डिंग को गिराया गया।

No comments