मानसून शाम तक केरलम पहुंच सकता है:राज्य में अगले 7 दिन तक भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने दावा किया है कि मानसूनी हवाएं आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरलम में एंट्री कर सकती हैं। इसके लिए हालात अनुकूल होते जा रहे हैं। केरलम के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ जगहों पर अगले 7 दिन भारी बारिश हो सकती है।
पहले अनुमान था कि मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा। लेकिन इस तय तारीख से 9 दिन लेट हो गया है। आमतौर पर यह 1 जून को केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है। इधर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं।

No comments