Breaking News

राजस्थान आरएएस 2026 में 607 पदों पर भर्ती के आवेदन आज से शुरू


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के 607 पदों के लिए आवेदन आज 4 जून से शुरू हो गए हैं। इसमें राज्य सेवाओं के 192 पद और अधीनस्थ सेवाओं के 415 पद शामिल हैं। आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक रूप में ली जाएगी। चूंकि आरएएस भर्ती इससे पहले 2024 में आई थी इसलिए इसमें एक साल की अतिरिक्त छूट दी गई है। भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

No comments