Breaking News

कलक्ट्रेट सभागार के ऊपर लगा बोर्ड टूटा


श्रीगंगानगर क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे आए तेज अंधड़ के कारण पेड़ों की टहनियां एवं कलक्ट्रेट सभागार के ऊपर लगा बोर्ड गिर गया। गनीमत रही इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया।
जिला मुख्यालय पर बीती रात आए तेज अंधड़ के कारण गगन पथ, जवाहरनगर, सूरतगढ़ मार्ग, पदमपुर रोड, हनुमानगढ़ रोड के अलावा अन्य कई स्थानों पर फलैैक्स, होर्डिंग एवं पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर आ गिरी। सुखाडिय़ा सर्किल, रामलीला मैदान के पास होर्डिंग पर लगे फ्लेक्स फट गए। कई दुकानों की बोर्ड व फ्लेक्स क्षतिग्रस्त हो गए।

No comments