ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में गांव लूणियां के निकट नायरा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक मुंशीराम पुत्र लक्ष्मणराम निवासी 11/12 एनडी नाहरांवाली था। पुलिस ने उसके पुत्र रवि कुमार की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। रवि ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बाइक लेकर घड़साना से नाहरांवाली जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

No comments