Breaking News

सूने घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी


केसरीसिंहपुर के गांव 2 डब्ल्यू गुरूसर में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। घर में रहने वाली विवाहिता पड़ौस में अपने ससुर के घर गई थी। इसी दौरान पीछे से चोरी हो गई। पुलिस ने महिला के ससुर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी 67 वर्षीय जसमेल ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी कि मेरा पुत्र त्रिलोचन सिंह वक्र्स शॉप का काम करता है। मैंने पुत्र को अलग से घर व दुकान बना कर दे रखी है। वह दोपहर के समय किसी के घर काम करने गया हुआ था। पीछे घर में पुत्रवधू अकेली थी। 

No comments