नोहरे से गेहूं, मूली व चना का बीज चोरी, तीन युवक गिरफ्तार
रायसिंहनगर कस्बे के वार्ड नम्बर 1 में स्थित एक मकान के नोहरे में रखा गेहूं, मूली व चने के बीज के थैले चोरी हो गये। देर रात व अल सुबह दो ग्रामीणों ने युवकों को थैले लेकर जाते देख लिया, तो तीनों युवक पकड़े गये।
जांच अधिकारी हवलदार मदनलाल ने बताया कि कमलकांत बिश्रोई के नोहरे से गेहूं बीज का एक थैला, मूली बीज के दो थैले व चना बीज के तीन थैले चोरी होने का मुकदमा दर्ज करवाया था। कमलकांत ने बताया था कि 11 जून को सुबह पांच बजे उठ कर नोहरे में गया तो बीज के थैले नहीं थे।

No comments