Breaking News

हर आंधी-बारिश के बाद ब्लैकआउट से लोग परेशान, स्थायी समाधान की उठी मांग


श्रीगंगानगर जिले में हर बार तेज आंधी या मामूली बरसात के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। घंटों तक बिजली गुल रहने, बार-बार ट्रिपिंग और वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शहर के लोग उन अधिकारियों की कार्यशैली को याद कर रहे हैं, जिन्होंने वर्षों पहले दूरदर्शिता के साथ मजबूत विद्युत तंत्र विकसित किया था।
तत्कालीन अधीक्षण अभियंता किशन चितलांगिया, अधिशाषी अभियंता मदन मोहन रिनवा, मदन बेनीवाल और केके कसवां की टीम ने शहर को ब्लैकआउट से बचाने के लिए 33 केवी का रिंग मेन सिस्टम विकसित किया था। इसके तहत रतनगढ़, पदमपुर और सूरतगढ़ से आने वाली विद्युत लाइनों को आपस में इस प्रकार जोड़ा गया कि एक सप्लाई बाधित होने पर दूसरी लाइन से तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। 

No comments