मौसम में बड़ा बदलाव, शुरू हुआ अल नीनो
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो की हलचल शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के इस सीजन में अल नीनो का असर और बढ़ सकता है। आईएमडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो गया है। यह तापमान अब उस स्तर को पार कर चुका है, जिसे अल नीनो की स्थिति माना जाता है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि समुद्र के गर्म होने का असर अब वातावरण पर भी दिखने लगा है। इससे साफ है कि समुद्र और वातावरण मिलकर पूरी तरह अल नीनो की स्थिति बना चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अल नीनो और मजबूत होता है, तो इसका असर मानसून और बारिश के पैटर्न पर पड़ सकता है।

No comments