Breaking News

अलवर के शिशु गृह से स्पेशल नीड्स बच्चों को गोद ले रहे विदेशी परिवारअलवर, शिशु गृह, मासूम बच्ची, गोद लेने की प्रक्रिया, अमेरिका महिला, एनओसी


कहते हैं कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं, लेकिन समाज की कड़वी सच्चाई यह भी है कि कई मासूमों को पैदा होते ही लावारिस छोड़ दिया जाता है।
अलवर शिशु गृह में रह रही एक ऐसी ही मासूम बच्ची की कहानी आंखें नम कर देने वाली है। जन्म के तुरंत बाद उसे लावारिस छोड़ दिया गया था। उस दौरान लगी गंभीर चोट की वजह से उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। लेकिन अब इस बच्ची की जिंदगी बदलने वाली है। अमरीका की एक अविवाहित महिला ने इस बच्ची को गोद लेने के लिए आवेदन किया है। फिलहाल विभागीय स्तर पर एनओसी मिलने का इंतजार है, जिसके बाद गोद लेने की बाकी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

No comments