हिमाचल में जहालमा नाले में बाढ़, 150 टूरिस्ट-लोकल लोग फंसे:टैम्परेरी पुल लगाकर रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, चंबा जिला और जम्मू को जोडऩे वाली सड़क पर जहालमा नाला में बाढ़ के बाद 150 से ज्यादा लोकल और टूरिस्ट फंसे गए। स्थानीय प्रशासन ने इन्हें होम स्टे, होटल और लोकल लोगों के घरों में ठहराया। आज सुबह अस्थाई पुल बनाकर लोगों को अपने अपने गतंव्य तक भेजा गया।
हालांकि, लोकल और टूरिस्टों के वाहन अभी नहीं निकल पाए, क्योंकि सड़क बह जाने से वाहनों की आवाजाही अभी बहाल नहीं हो सकी। सड़क अवरुद्ध होने से लाखों रुपए का मटर भी फंस गया है। अब इसे भी लेबर के जरिए नाले से दूसरी साइड निकाला जा रहा है।

No comments