Breaking News

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल दिसंबर में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस बात की जानकारी दी, हालांकि भारत की ओर से अब तक इस दौरे की पुष्टि नहीं की गई है. दरअसल इसी वक्त जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है, जिसमें पीएम मोदी के जाने की संभावना है. सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री मोदी का एक बार फिर स्वागत करने के लिए उत्सुक है, वो बात अलग है कि इसे लेकर अब तक प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है.

No comments