Breaking News

मिठाई कारोबारी से 2 करोड़ 45 लाख की ठगी


जोधपुर की चर्चित लेडी डॉन सुमता विश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उस पर मध्यप्रदेश के एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ मिलकर एक मिठाई कारोबारी से 2 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कारोबारी को भरोसे में लेने के लिए नेताओं, हाईकोर्ट के जजों और वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया गया। यहां तक कि फोन पर फर्जी बातचीत कर प्रभावशाली पहुंच का नाटक भी किया गया।
रिपोर्ट में पर्वतसिंह ने बताया कि झांसे में लेने के लिए सुमता ने अपने फोन से नेताओं के नाम से फोन किया और हमारे सामने ऐसे दिखावा किया कि उसने अलग-अलग नेताओं से बड़े अधिकार से बात की है.

No comments