घर के आगे ट्रेक्टर रखने पर पड़ोसियों में झगड़ा:लाठी-फावड़े से किया हमला
पाली में घर के सामने ट्रेक्टर रखने की बात को लेकर दो पड़ोसियों में हुई तकरार मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूजे पर लाठी-फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें चार जने घायल हो गए। जिनका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पाली के सदर थाने के एएसआईराजेन्द्र सीरवी ने बताया कि थाना क्षेत्र के मानपुरा भाकरी क्षेत्र में रहने वाले बलदेव ने अपना ट्रेक्टर पड़ोसी अशोक के घर के सामने रख दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासूनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूजे पर लाठी-फावड़े से हमला कर दिया।

No comments