Breaking News

हार्डकोर अपराधी टिंकू को किया गिरफ्तार:एक साल से दे रहा था चकमा, यूपी के बरसाना से पकड़ा


अलवर जिले की मालाखेड़ा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हार्डकोर अपराधी राजेंद्र उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। करीब एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा यह आरोपी आखिरकार उत्तर प्रदेश के बरसाना से पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका के निर्देशन तथा ग्रामीण सीओ सुनील कुमार  के सुपरविजन में मालाखेड़ा थाना प्रभारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने सूचना तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी का पता लगाया।

No comments