Breaking News

4.50 लाख का चोरी का सामान बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार


कोटा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल ने महिला यात्री के चोरी हुए लगभग 4.50 लाख के चोरी के सामान बरामद किए है। चोरी के आरोपी चंदर शोंधिया निवासी गुना, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि रेल मदद पोर्टल पर दर्ज शिकायत के अनुसार ट्रेन संख्या 19020 हरिद्वार एक्सप्रेस के कोच एम-1 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी सोने की बालियां, दो जोड़ी सोने की अंगूठियां तथा करीब 50,000 नकद रखे हुए थे।

No comments