अल नीनो का दिखने लगा खौफ! 100 साल में तीसरा सबसे सूखा रहा जून
भारत में इस साल जून का महीना पिछले 100 सालों में तीसरा सबसे सूखा जून साबित होने जा रहा है। महीने का आज एक दिन बचा है और देशभर में बारिश में 42 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा इस बात का सीधा संकेत है कि भारत में मॉनसून को कमजोर करने में 'अल नीनोÓ का प्रभाव शुरू हो चुका है।
देशभर में अब तक जून महीने में औसतन 92.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 157.7 मिमी होना चाहिए। अगर महीने के आखिरी दिन यानी मंगलवार को अच्छी बारिश हो भी जाती है, तो भी जून में कुल बारिश 100 मिमी के आसपास ही रहने का अनुमान है।

No comments