Breaking News

मानसून के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की यात्रा जारी


मानसून की शुरूआत के बावजूद चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। मौसम को देखते हुए यात्रा में आंशिक कमी दर्ज की गई है, लेकिन दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में 13,62,601 तथा श्री केदारनाथ धाम में 13,52,905 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक कुल 27,15,703 श्रद्धालु दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

No comments