खरीफ फसलों की बुवाई:किसान बोले- अच्छी बारिश के बाद मौसम अनुकूल बना
प्रतापगढ के अरनोद उपखंड क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश के बाद खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेज हो गया है। पर्याप्त नमी मिलने से किसानों ने बुवाई शुरू कर दी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि गतिविधियां बढ़ गई हैं।
क्षेत्र के किसान इन दिनों सोयाबीन, मूंगफली, उड़द, कपास, चवला , तुअर, तिल और मक्का सहित विभिन्न खरीफ फसलों की बुवाई में जुटे हैं। किसानों ने बताया कि यदि आगामी दिनों में भी मौसम अनुकूल बना रहा तो इस साल खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है।

No comments