Breaking News

फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मुनाफा दिखाकर लाखों रुपए ऐंठे:व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ भरोसा


शेयर बाजार और आईपो में मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने चित्तौडग़ढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा गांव के 57 वर्षीय व्यक्ति से 13.50 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने पहले उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश के लिए तैयार किया। 
फिर फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लगातार बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाकर अलग-अलग चरणों में लाखों रुपए जमा करवाते रहे। जब पीडि़त ने अपनी रकम निकालनी चाही तो हर बार नए बहाने बनाकर और पैसे मांगने लगे। 

No comments