कोटा में बेखौफ चोर दिनदहाड़े घर में घुसा:कमरे में सो रहे परिवार के बीच की चोरी
कोटा शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। महावीर नगर थर्ड इलाके में एक बदमाश बेखौफ अंदाज में स्कूटी से कॉलोनी में पहुंचा और घर के अंदर पूरा परिवार मौजूद होने के बावजूद चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। हालांकि, परिवार के जाग जाने पर आरोपी जल्दबाजी में मौके से भाग निकला। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
पीडि़त कल्याण मल प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा, बहू और बच्चे सोमनाथ से लौटे थे। यात्रा की थकान के कारण दोपहर करीब तीन बजे सभी लोग घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्कूटी से कॉलोनी में आया।

No comments