कोटा से गुजरने वाली दो ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए
गर्मी की छुट्टियों के दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को आसानी से सीटें उपलब्ध होंगी और वेटिंग दबाव कम होने की उम्मीद है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल में हिसार से 4 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक व तिरुपति से 6 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक एक थर्ड एसी कोच एक्स्ट्रा लगाया जाएगा।

No comments