राजस्थान मे बिना जीपीएस नहीं चलेंगे खनन से जुड़े वाहन:धर्मकांटे का वजन सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा
राजस्थान में आज 30 जून से बिना जीपीएस वाले वाहन खनिज का परिवहन नहीं कर पाएंगे। अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान एवं पेट्रोलियम विभाग नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने जा रहा है। प्रदेश में अब खनिज परिवहन में लगे सभी वाहनों में जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और आरएफआईडी टैग लगाना अनिवार्य होगा।
नई व्यवस्था के तहत खनिज से जुड़े सभी वे-ब्रिज (धर्मकांटा) को भी ऑटोमेशन सिस्टम से जोड़कर विभागीय पोर्टल पर लाइव किया जाएगा। इससे वाहनों का वजन सीधे ऑनलाइन दर्ज होगा। वजन में गड़बड़ी या फर्जी बिलिंग जैसी शिकायतों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

No comments