हिमाचल हाईकोर्ट ने राजस्थान-श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर को तलब किया
हिमाचल हाईकोर्ट ने पोंग बांध विस्थापितों को राजस्थान में जमीन आवंटन से जुड़े मामले में श्रीगंगानगर के जिला कलेक्टर को तलब किया है। कोर्ट ने उन्हें 22 जुलाई 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। यह मामला अजीत सिंह बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार व अन्य से जुड़ा है। इसके साथ एक अन्य याचिका भी जुड़ी हुई है।
इन मामलों में याचिकाकर्ता अजीत सिंह हैं। वह पोंग बांध विस्थापितों को राजस्थान में जमीन आवंटन से जुड़े अधिकारों को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं।

No comments