50 करोड़ की हेरोइन सहित एक महिला व दो युवक गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिला पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जैतसर व समेजा कोठी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 50 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित एक महिला व दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। नशे की यह खेप पाकिस्तान से भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह सफलता प्राप्त की।
एसपी हरीशंकर यादव ने बताया कि सदर पुलिस थाना के कांस्टेबल राधेश्याम ने जैतसर पुलिस थाना प्रभारी गोविंदराम को सूचना दी कि वह कांस्टेबल रघुवीर सिंह के साथ आरोपी की तलाश में सूरतगढ़-जैतसर इलाके में आये हैं। संदिग्ध स्विफ्ट कार विजयनगर से सूरतगढ़ तरफ आयेगी।

No comments