Breaking News

गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, दो जने घायल


हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पंडितावाली-जाखड़ावाली भारतमाला सड़क मार्ग पर 31 एनडीआर रास्ता के निकट जायलो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक युवक व युवती घायल हो गई। 
पुलिस के अनुसार गांव पंडितावाली निवासी महेन्द मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरी सगी भतीजी पूजा, पूजा की मौसी का लड़का दिनेश, सुमन पुत्री नरेन्द्र निवासी गांव करणीखेड़ा फाजिल्का बाइक पर सवार होकर पंडितावाली से जाखड़ावाली जा रहे थे।

No comments