Breaking News

कल सम्मानित होंगी अनेक हस्तियां


श्रीगंगानगर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित सेवा रत्न अवार्ड 2026 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह आयोजन कल रविवार 28 जून सुबह 11.15 बजे से होगा। 
इसके आयोजक एसबीटी न्यूज और प्रायोजक एमएसएम सैनिक स्कूल है। स्कूल की तरफ से भूपेन्द्र चौधरी परिवार कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। समारोह 28 जून 2026 को प्रात: 11:15 बजे अग्रवाल ट्रस्ट, हनुमानगढ़ रोड, बालाजी धाम के पास, श्रीगंगानगर में आयोजित किया जाएगा।
 प्रधान संपादक रवि चमडिय़ा ने बताया कि सेवा रत्न अवार्ड का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को पहचान प्रदान करना है। 


No comments