सात युवाओं के बैंक खातों में साइबर फ्रॉड की राशि डलवाई
श्रीविजयनगर मे विदेश में बैठी युवती ने हनुमानगढ़ में रहने वाले अपने भाई के साथ मिल कर कई युवाओं को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ले लिये। काम नहीं बनने पर युवाओं के बैंक खातों की डिटेल लेकर सारा रुपया भी वापिस दे दिया, लेकिन यह रुपया साइबर फ्राड का था। पीडि़तों के बैंक खाते फ्रीज होने पर भाई बहन की असलियत सामने आई। पुलिस ने एक पीडि़त की रिपोर्ट पर भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार विजयनगर की गणेश विहार कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय रविन्द्र सिंह रामगढिय़ा ने रिपोर्ट दी कि दो तीन वर्ष पूर्व युवराज सोनी पुत्र सोमलाल सोनी निवासी हनुमानगढ़ से विजयनगर में मुलाकात हुई। उसने बताया कि मेरी बहन वर्षा सोनी दुबई में काम करती है।

No comments