Breaking News

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


हनुमानगढ़ के नोहर पुलिस थाना क्षेत्र में बे्रजा कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव फेफाना निवासी महेन्द्र नायक ने रिपोर्ट दी कि मेरा भतीजा रोहिताश बाइक पर ढाणी लाल खां थालड़का से अपने गांव ढाणी लाल खां आ रहा था। 
सीताराम व पवन कुमार अन्य मोटरसाइकिल पर पीछे आ रहे थे। रास्ते में गांव भगवान के निकट ब्रेजा कार ने रोहिताश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे रोहताश बुरी तरह से घायल हो गया। पीछे आ रहे सीताराम व पवन  ने रोहताश को संभाला और नोहर अस्पताल में भर्ती करवाया। 

No comments