पांच किसानों के खेतों से बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति लाइन की नोजलें चोरी
श्रीगंगानगर जिले के राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव कालूसर में स्थित खेतों से बूंद-बूंद सिंचाई पद्वति की पाइप लाइनों पर लगी पीतल की नोजलें चोरी हो गई।
खेत मालिक सुबह खेत संभालने गये, तो चोरी का पता चला। मौके पर अज्ञात चोरों के पांवों के निशान व बाइक के टायरों के निशान भी मिले। पुलिस ने किसानों के संयुक्त परिवाद पर मुकदमा दर्ज किया है। किसानों ने परिवाद मेें बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरो की फुटेज देखी, तो दो बाइकों पर दो-दो जने एक थैला ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

No comments