वनपाल परीक्षा कल, तैयारियां पूरी
श्रीगंगानगर में वनपाल भर्ती परीक्षा कल रविवार को जिले के 21 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। जिला प्रशासन द्वारा इस परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केन्द्र श्रीगंगानगर ने बताया कि रविवार प्रात: 11 से 1 बजे तक 21 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। वनपाल भर्ती परीक्षा में 8800 से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (मटका चौक) सहित सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा तैयारी बैठक आयोजित की गई।

No comments