राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 1 लाख से ज्यादा पद खाली
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले लाखों विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब पाठ्यपुस्तकों की नहीं, बल्कि शिक्षकों की कमी की है। स्थिति यह है कि बच्चों को पढ़ाने के लिए कई स्कूलों में उन्हें विषय विशेषज्ञ शिक्षक तक उपलब्ध नहीं है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में स्वीकृत 4 लाख 13 हजार 470 पदों में से 1 लाख 19 हजार 114 पद रिक्त है। इनमें सबसे अधिक 48 हजार 296 वरिष्ठ अध्यापक और 15 हजार 921 व्याख्याताओं के पद खाली हैं।
इसके अलावा 6 हजार 156 प्रधानाचार्य, 1 हजार 188 उप प्राचार्य तथा 24 हजार 266 सहायक कर्मचारियों के पद भी रिक्त चल रहे हैं।

No comments