8-10 जून तक आकाश में दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा
आठ से दस जून तक शाम को पश्चिम आकाश में दुर्लभ खगोलीय नजारा दिखेगा। सौरमंडल के दो सबसे चमकदार ग्रह शुक्र और बृहस्पति आकाश में एक-दूसरे के बेहद करीब आएंगे। इस घटना को खगोलविज्ञान में कंजक्शन कहा जाता है। इस संबंध में नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि दोनों ग्रह 8 जून को पास आना शुरू होंगे और मंगलवार को सबसे ज्यादा नजदीक होंगे। घारू ने बताया कि ब्रह्मांड में ये ग्रह एक-दूसरे से करोड़ों किलोमीटर दूर है। लेकिन, पृथ्वी से देखने पर इनका लाइन-ऑफ-साइट संरेखण ऐसा होगा कि ये लगभग आपस में मिलते दिखाई देंगे।

No comments