फोटोग्राफर वेलफेयर क्लब ने लगाई छबील
श्रीगंगानगर में फोटोग्राफर वेलफेयर क्लब की ओर से सोमवार को रविन्द्र पथ भगत सिंह चौक के पास टैक्सी स्टैण्ड पर भीषण गर्मी और उमस से राहगीरों और आमजन को राहत देेने के लिए ठण्डे मीठे शरबत की छबील गई।
इस दौरान गुलशन नारंग, गोल्डी, मनोज कुमार, गगन, नवीन, दीपक कुमार, सुशील छाबड़ा, रवि कालड़ा, बाबूलाल, नरेश कुमार सहित अन्य फोटोग्राफरों ने राहगीरों को रोक-रोक कर ठण्डा मीठा शरबत पिलाया।

No comments