Breaking News

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से, तीन दिन चलेगा विशेष अभियान


श्रीगंगानगर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से शुरू होगा। अभियान के तहत पहले दिन विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जबकि अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला परिषद सीईओ गिरधर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे और माइक्रो प्लान के अनुसार अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

No comments