Breaking News

नई धान मंडी की मांग को मिला जनसमर्थन, आंदोलन से जुड़ रहे जागरूक नागरिक


गजसिंहपुर की नई कृषि उपज मंडी प्रांगण को शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग के साथ अब क्षेत्र के जागरूक नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी आंदोलन से जुडऩे लगे हैं।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नई मंडी केवल किसानों की जरूरत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मंडी में जगह की कमी, यातायात अव्यवस्था और भंडारण सुविधाओं के अभाव से किसानों सहित आमजन भी प्रभावित हो रहे हैं।

No comments