Breaking News

नशा, सट्टा और अवैध शराब के विरोध में कांग्रेस का थाने के बाहर धरना


श्रीकरणपुर कस्बे में कथित रूप से बढ़ रहे मेडिकल नशे, पर्ची सट्टा एवं अवैध शराब के कारोबार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान थानाधिकारी सीर कौर को ज्ञापन सौंपकर अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नशे, सट्टे और अवैध शराब के कारोबार से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है तथा इन पर प्रभावी रोक लगाने में प्रशासन विफल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

No comments