Breaking News

तीन युवकों पर हमला करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार


केसरीसिंहपुर में विगत 21 फरवरी को धानमंडी में श्रीपाल जैन की दुकान के सामने दो भाईयों सहित तीन युवकों पर लोहे की रॉड़, बेट व डंडों से मारपीट करने वालों में से तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
एएसआई झाबरमल ने बताया कि वार्ड नम्बर 18 केसरीसिंहपुर निवासी राजकुमार धानक की ओर से 21 फरवरी को दर्ज करवाये गये मुकदमे में आरोपी पवन धाणक पुत्र प्रीतम सिंह, मनीष धाणक पुत्र राजकुमार व रवि कुमार पुत्र राजकुमार धाणक सभी निवासी केसरीसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया है।

No comments