कोटा में सड़क पर फिर दिखा मगरमच्छ; रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा
कोटा में एक बार फिर मगरमच्छ को सड़क पर देखा गया। शहर के काला तलाव इलाके में आज सोमवार सुबह करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ नजर आया। वह गाडिय़ों के पास मुंह खोलकर डराते दिखा। राहगीरों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा गया।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ सड़क पर चल रहा था। मगरमच्छ जिस जगह था, उसके पास में नहर है।

No comments