दिनदहाड़े 1 मिनट में वॉशिंग मशीन उठाकर ले गए चोर
जयपुर में एक घर के अंदर से वॉशिंग मशीन चोरी का मामला सामने आया है। बाइक पर आए दो बदमाशों ने महज 1 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। दिन-दहाड़े चोरों की करतूत घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। मुहाना थाना पुलिस फुटेज के आधार पर बाइक सवार चोरों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात मुहाना मण्डी के केसर चौराहा निवासी भगवत सिंह राजावत के घर हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने घर की रेकी की। रेकी के बाद घर के मेन गेट के बाहर बाइक लेकर दोनों बदमाश रुके।

No comments