Breaking News

बीकानेर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट को झटका, 382 करोड़ की परियोजना पर लगा ब्रेक


बीकानेर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की महत्वाकांक्षी री-डेवलपमेंट परियोजना को बड़ा झटका लगा है। परियोजना का कार्य कर रही कंपनी का ठेका रेलवे ने निरस्त कर दिया है, जिसके चलते पिछले महीने से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। हालांकि रेलवे और जनप्रतिनिधियों का दावा है कि नई टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर परियोजना को दोबारा गति दी जाएगी। संबंधित कंपनी निर्धारित गति से काम नहीं कर रही थी। इसके चलते रेलवे ने उसका अनुबंध समाप्त कर दिया। 

No comments