Breaking News

थाने के पास सूने मकान में चोरी:डेढ़ लाख कैश और 8 तोला सोना ले गए चोर


अजमेर के गंज थाना क्षेत्र के नजदीक नहर मोहल्ले में चोर एक सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी, जेवरात और घरेलू सामान चुरा ले गए। चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। वारदात का पता तब चला जब किराएदार अपने गांव से लौटकर आया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और मुख्य दरवाजा तोड़कर सभी अलमारियों को खंगाला। पीडि़त पक्ष के अनुसार घर से करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, आठ तोला सोने के जेवरात, पीतल और स्टील के बर्तन, गैस सिलेंडर और ओवन चोरी हो गए।

No comments